संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत सिसई प्रखंड पहुंचे बाबूलाल मरांडी

गुमलाः संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सिसई प्रखंड स्थित रावण मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम संकल्प यात्रा में पहुंचे. कार्यक्रम में गर्म जोशी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया. कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार की काफी आलोचना की और कहा की वर्तमान समय में राज्य में भ्रष्टाचार चरम में पहुंच गया है, सभी सरकारी विभागों में पैसा देकर काम करना पड़ रहा है.

कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी ने अवैध बालू उत्खनन के मुद्दे तथा सरकार के उसमें संलिप्तता की भी बात कही. इसके अलावा गरीबों को मिलने वाले राशन में हो रहे घोटाले के भी चर्चा हुई. इस संकल्प यात्रा को देखते हुए कहा जा सकता है कि भाजपा चुनाव मोड में आ गई है. आगामी लोकसभा चुनाव तथा झारखंड विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर इस तरह के कार्यक्रम जोर-शोर से किया जा रहे हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि सिसई विधानसभा क्षेत्र जिसमें पिछले विधायक भाजपा के डॉक्टर दिनेश उरांव थे. साथ ही साथ झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी थे.

इसके बावजूद भी वर्तमान झामुमो विधायक जीगा सुसारण होरो ने बहुत ही बड़े अंतर से उन्हें हराया था. जिससे पता चलता है कि सिसई विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा को सिरे से नकार दिया था. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा सिसई विधानसभा में फिर से बीजेपी को खड़ा कर पाएगी अथवा नहीं?

रिपोर्टः अमित राज

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची में 61...

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रांची में 61 मिमी बारिश हुई। चांडिल और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात से तीन लोगों की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...