Bagaha: आदमखोर बाघ ने ली एक और जान

घर में सो रही 12 साल की बच्ची को बनाया निवाला, शोर मचाने पर खेत में शव को छोड़कर भागा

बगहा : आदमखोर बाघ अबतक खेत में काम करने वालों को ही शिकार बना रहा था,

लेकिन पहली बार बाघ घर में सो रही बच्ची को अपना निवाला बनाया है.

इसमें कहीं ना कहीं वन विभाग की बहुत बड़ी नाकामयाबी है.

बगहा के गोबर्द्धना थाना के सिंगाही गांव में एक घर में घुस देर रात 12 साल की बच्ची को

गन्ने की खेत में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया.

बच्ची का शव गन्ने के खेत से परिजनों ने बाहर निकाला.

मृतका की पहचान सिंगाही गांव रमाकांत मांझी की पुत्री बगड़ी देवी के रूप में की गई है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहा भेज दिया है.

bagh 22Scope News

आदमखोर बाघ: नरभक्षी बने बाघ को काबू में करने की कवायद तेज

बता दें कि पटना से चलकर एक्सपर्टाे की टीम वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहुंची है और आलाधिकारियों की टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सांझा रणनीति तैयार किया है. वन विभाग टाइगर कैरिंग की समस्या को लेकर भी तैयारियां कर रहा है क्योंकि यहां बाघों की 50 है जो काबू में कर पाने से अधिक है. लिहाजा नेशनल टाइगर कंजरवेशन से इजाजत ली जा रही है ताकि कुछ बाघों को दूसरी जगह सुरक्षित व संरक्षित किया जा सके, इसके अलावा बाघों को फ्रीज होने से बचाकर उन्हें उनके अधिवास क्षेत्र में ही रखने की कोशिश जारी है, ताकि फिर कोई और इंसान इनका निवाला न बन सकें.

दर्जनों लोगों पर कर चुका है हमला

नरभक्षी बने बाघ को काबू में करने की कवायद तेज कर दी गई है. पटना से हरनाटांड़ पहुंची आलाधिकारियों की टीम, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने की ग्रामीणों व अधिकारियों के बाद समीक्षा, ट्रेंकुलाइजर एक्सपर्ट के साथ नए टेक्नोलॉजी के तहत ऑपरेशन टाइगर को गति दी है. ठिकाना बदल रहे वनराज को ट्रेंकुलाइजर नहीं किया जा सका है. महज कुछ महीने में दर्जनों लोगों पर हमला कर चुका है.

आदमखोर बाघ: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल में बाघों की संख्या 50 के पार

बिहार के वाइल्ड लाइफ चीफ वार्डन पी के गुप्ता ने बताया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल में बाघों की संख्या 50 पार कर गई है. लिहाजा पिछले कुछ महीनों से हरनाटांड़ व चिउटहा वन क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर चुके बाघ ने अब तक छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. जिसके बाद वनवर्ती क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है.

रिपोर्ट: अनिल

बाघ मारने की अनुमति के लिए ग्रामीणों का तोड़फोड़

पापी पिता की काली करतूत,अस्मत से खेलने की कोशिश

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...