Advertisment

Bageshwar Baba नवंबर में करेंगे पदयात्रा, गया में उन्होंने कहा…

गया: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री बीती रात बोधगया पहुंचे। बोधगया में उनका स्वागत करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान बागेश्वर बाबा ने सरकार से मांग की कि जिस प्रकार देश में वक्फ बोर्ड है उसी प्रकार देश में हिंदू बोर्ड बनाया जाये। अगर हिंदू बोर्ड नहीं बनाया गया तो जल्दी ही भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात हो जायेंगे। हम भारत के हिंदुओं के साथ अत्याचार नहीं होने देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 21 नवंबर से 29 नवंबर तक संपूर्ण भारत को एक करने के लिए पदयात्रा करेंगे।

पदयात्रा बागेश्वर धाम से शुरू हो कर 160 किलोमीटर तक होगा। उन्होने गया आने के बारे में कहा कि वे दूसरी बार गया आए हैं और जल्दी ही वे विष्णुपद मंदिर में कथा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पितृपक्ष मेला की वजह से सार्वजनिक रूप से कथा और दरबार लगाने की अनुमति नहीं मिली लेकिन वे अगली बार गया में जरूर सार्वजनिक रूप से कथा करेंगे और दरबार भी लगाएंगे। इस बार वे गया के एक रेजॉर्ट के हॉल में कथा करेंगे और दरबार लगाएंगे जहां सीमित संख्या में लोग आएँगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की उच्चस्तरीय समीक्षा

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bageshwar Baba Bageshwar Baba Bageshwar Baba

Bageshwar Baba

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच लोगों को ED...

 कोयला घोटाला मामले में ED ने कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को समन भेजा है। सभी से अलग-अलग तारीखों...