Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में पदयात्रा के दौरान हमला

डिजीटल डेस्क : Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में पदयात्रा के दौरान हमला। Baba Bageshwar धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर उत्तर प्रदेश के झांसी में पदयात्रा के दौरान हमला हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मऊरानीपुर में पदयात्रा के दौरान उनके ऊपर फूल के साथ मोबाइल भी फेंका गया जिससे Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर चोटें आईं हैं।

पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर भीड़ से निकलकर किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने फूल के साथ मोबाइल खींचकर उनके चेहरे पर मारा।

Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री ने उन पर फेंके गए मोबाइल फोन भीड़ को भी दिखाए। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।

Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री पर हमले से हड़कंप

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री पर अचानक हुए हमले की घटना से उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस भी चौंक गई। अब पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री पर फेंके गये थे एकाधिक मोबाइल…

बताया जा रहा है कि Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे थे। उसी दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं उनसे मिलने के लिए पहुंचने लगे। Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन करना शुरू किया और लोगों से उनकी बातचीत भी हो रही थी।

उसी क्रम में साथ चल रहे लोग उन पर फूल भी बरसा रहे थे। तभी किसी ने फूल में छिपाकर मोबाइल से उन पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Baba Bageshwar की तरफ एकाधिक मोबाइल फेंके गए थे और उनकी संख्या 2-3 रही।

उसी में से कुछ मोबाइल फोन Baba Bageshwar धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ में लेकर भीड़ को भी दिखाए और कहा कि – ‘फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है हमका। …मोबाइल मिल गया है’। उसके बाद साथ चल रही टीम और श्रद्धालुओं को उन्होंने आगे चलने के लिए कहा।

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...