Baghmara Crime : बाइक से पीछा कर लाखों रुपयों से भरे बैग की छिनतई…

Baghmara Crime – बाघमारा के कतरास में एक बार फिर बाइकर्स का तांडव देखने को मिला। बाइक सवार दो अपराधियो ने एक बाइक सवार बुजुर्ग से तीन लाख रुपये की छिनतई कर ली।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बिल्डिंग की छत से गिरकर गार्ड की मौत, जांच में जुटी पुलिस… 

घटना कतरास थाना अंतर्गत कांको मोड़ के समीप मुसापहाड़ी पुल का बताया जा रहा है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि भुक्तभोगी गणेश महतो एसबीआई कतरास शाखा से तीन लाख रुपये की निकासी कर बाइक से अपने घर गोविंदपुर डुमरिया जा रहा था।

Baghmara Crime : पीछा कर छीना पैसों से भरा बैग

इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उसका पीछा करके उसको रोका और पैसे की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर अपराधी उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद अपराधियों ने बाइक की डिक्की में रखे पैसे निकाल लिए और वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन से मिलने होटवार पहुंचे सीएम चंपई सोरेन… 

घटना के बाद भुक्तभोगी ने कतरास थाना पहुंचकर चोरी का मामला दर्ज कराया। घटना की सूचना पर कतरास थाना दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और घटना की छानबीन में जुट गई।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!