दिनदहाड़े नशीली दवा छिड़क कर महिला से छिनतई

रांची: पता पूछने के बहाने महिला के चेहरे पर नशीला तरल दवा छिड़क कर दो अपराधियों ने सोने की चेन, अंगूठी, बैग और मोबाइल झपट कर फरार हो गए घटना  हटिया टीओपी के समीप चांदनी चौक पर घटी।

इस संबंध में पीड़िता महिला अपराजिता चौधरी (पति अमरनाथ चौधरी) ने जगन्नाथपुर थाने में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

टीओपी प्रभारी हरदेव प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, महिला डाकघर से वापस हटिया रविवार बाजार स्थित अपने घर जा रही थी। इसी दौरान दो अपराधी घटनास्थल पर पहुंचे।

एक अपराधी महिला से डॉक्टर का पता पूछने लगा और इसी दौरान दूसरा अपराधी खामोशी के साथ धीरे-धीरे महिला के समीप गया। उनके मुंह पर नशीले पानी का छींटा मारा।

इससे महिला बेहोश होकर गिरने लगी। जब तक महिला कुछ समझ पातीं, दोनों अपराधियों ने उनका बैग, एक मोबाइल, गले से 10 ग्राम सोने की चेन, चार ग्राम की अगूंठी, नकद 1500 रुपए और सुकन्या अकाउंट का पासबुक छीन लिया और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...