Commercial Advertisment

Bail Granted – Land for Job Scam Case : लालू, तेजप्रताप और तेजस्वी को बड़ी राहत, मिली जमानत

दिल्ली : Bail Granted – राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लैंड फॉर जॉब घोटाला में राजद चीफ लालू प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के समन पर आज उन्हें कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट ने लालू परिवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सभी को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। सभी नौ आरोपी को जमानत मिल गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। लालू परिवार के साथ सांसद मीसा भारती और राज्यसभा सांसद संजय यादव भी कोर्ट में मौजूद हैं।

Bail Granted :

आपको बता दें कि अदालत ने सभी आरोपियों को अपने पासपोर्ट अदालत में जमा करने का निर्देश दिया। इस मामले में आरोपियों को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि उन्हें बिना गिरफ्तार किए ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। इसलिए अदालत सभी को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत देती है।

Bail Granted :

आपको बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव समेत आठ आरोपियों की पेशी हुई। इसमें अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी शामिल थे। इससे पहले ईडी ने मामले में पूरक आरोप पत्र दायर किया था। इसके आधार पर कोर्ट ने तीनों को समन भेजा था। लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर रेलवे में नौकरियों के बदले जमीन के रूप में अवैध लाभ अर्जित करने का आरोप है।

Bail Granted : राजनीतिक प्रतिशोध के हिसाब से किया गया केस – तेजस्वी यादव

इस मामले पर बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के हिसाब से केस किया गया है। एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। हमें न्यायलय पर पूरा भरोसा है। बीजेपी के लोग बार-बार राजनीतिक षड्यंत्र करते रहते हैं, एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं। इस केस में कहीं भी दम नहीं है, हमारी जीत तय है।

Lalu Faimly 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Land for Job Scam Case : कोर्ट में आज पेश होंगे लालू, तेजस्वी और तेजप्रताप

महीप राज की रिपोर्ट

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...