Advertisment

पूजा पंडालों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के जाने पर लगी रोक

गोड्डा: जिला के मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजू लाल स्वासी ने किया. बैठक में मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाया जाए. थाना परिसर में उपस्थित दोनों समुदायों और पूजा कमिटी को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत मनाएं. असमाजिक तत्वों से बचाव के साथ-साथ प्रशासन का सहयोग जरूरी है. सरकार की गाइड लाइन के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पंडालों में जाने पर रोक है.

थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के तहत ही पूजा करने की बात कही. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस या प्रशासन को दें. इससे विधि व्यवस्था बनी रहेगी. कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कुछ शर्तों के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्देश दिया गया है. इसका पालन सभी पूजा समितियों को करना है.

रिपोर्ट-प्रिंस

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...