बांका एसडीओ ने जाति आधारित जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

बांका : बांका में एसडीओ अरुण कुमार शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जाति आधारित जनगणना कार्य का अद्यतन जानकारी लिया। साथ ही हर हाल में देर रात तक जनगणना कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बताया कि जाति आधारित जनगणना कार्य लगभग 95 फीसदी से अधिक हो चुका है। आज शत-प्रतिशत कार्य भी पुरा कर लिया जायेगा। वहीं सर्वे से जुड़े कर्मी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का भी हिदायत दिया गया है। इसके बाद एसडीओ बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम पहुंचे। जहां एमओ रजनीश कुमार झा से खाद्यान्न वितरण, रोस्टर के अनुसार डीलर को खाद्यान्न उपलब्ध कराने सहित अन्य जानकारी लिया।

वहीं गोदाम की जर्जर स्थिति एवं टूटे फर्श को अबिलंब मरम्मत करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी लाभूकों के बीच पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न उपलब्ध करने का भी निर्देश दिया। वहीं सीओ वत्सांक कुमार को जमीन विवाद मामले को लेकर विस्तृत जानकारी लिया। साथ ही सभी रैयत का जमाबंदी आधार एवं मोबाइल से अनिवार्य रूप से लिंक कराने का भी निर्देश दिया। ताकि जमीन विवाद के मामले में कमी लाई जा सके।

सीओ वत्सांक कुमार ने बताया कि अमरपुर में लगभग 96 हजार जमाबंदी है। जिसमें से एक तिहाई रैयत के जमाबंदी को आधार एवं मोबाइल से लिंक कर दिया गया है। इसके लेकर पंचायतवार राजस्व शिविर लगाकर परिमार्जन, राजस्व उगाही, जमाबंदी को आधार एवं मोबाइल से लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। कहा कि जमाबंदी का आधार एवं मोबाइल से लिंक होने पर जमीन विवाद मामले में स्वत: कमी हो जायेगी।इस अवसर पर डीएसओ, बीडीओ प्रतीक राज सहित अन्य मौजूद थे।

https://22scope.com/big-success-of-banka-police-arrested-2-thieves-with-stolen-goods/

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...