प्रतिबंधित पशु की हड्डियां और चमड़ा लदा वाहन जब्त, 2 गिरफ्तार

गिरिडीहः निमियाघाट थाना क्षेत्र एनएच 2 इन दिनों प्रतिबंधित पशु, मांस, चमड़ा, हड्डियों आदि की तस्करी के लिए सेफ जोन बन गया है. इस मार्ग में पशु लदा वाहन अक्सर जब्त होता है. इस बार फिर स्थानीय नेता ने प्रतिबंधित पशु की हड्डियां और चमड़ा लदे वाहन को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसके साथ ही वाहन में बैठे दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

स्थानीय नेता ने बताया कि एनएच 2 बाईपास अरगाघाट के समीप कोडरमा सांसद प्रतिनिधि इस मार्ग से गुजर रहे थे, इस दौरान एक ट्रक से काफी दुर्गंध आ रही थी. उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय नेता को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर शक के आधार पर उन्होंने उक्त वाहन को रोका और इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. चालक के पास ट्रक के कागजात नहीं होने पर उसे हिरासत में ले लिया गया.  

पूछताछ में वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि कोलकत्ता से वाहन में मवेशियों की खाल और हड्डी लाद कर उत्तरप्रदेश ले जा रहे हैं. वहीं निमियाघाट थाना के एएसआई ने बताया कि सारी कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है. फिलहाल वाहन को थाना के पास सुरक्षित स्थान देख कर लगा दिया गया है. हिरासत में लिए गए चालक समेत दो लोगों से पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट- आशुतोष

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...