Advertisment

बैल को रौंदकर भाग रहा था प्रतिबंधित मांगुर मछली लदा वाहन, ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा

निरसा (धनबाद) : जिला के मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 2 पर गुरुवार की सुबह प्रतिबंधित मांगुर मछली वाहन संख्या डब्लूबी 19के 5880 को ग्रामीणों ने पकड़कर मैथन पुलिस के हवाले कर दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार मांगुर मछली लदा वाहन जोड़ा मंदिर के समीप बैल को रौंदकर भाग रहा था. जिससे बैल की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. ग्रामीणों ने खदेड़ कर वाहन को पेट्रोल पंप के समीप पकड़ मैथन ओपी के सुपुर्द कर दिया.

बता दें कि स्थानीय पुलिस की मिली भगत से रोजाना मांगुर मछली लदे दर्जनों वाहन बंगाल से प्रतिदिन झारखंड में प्रवेश करता है. जिसे विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर खपाया जाता है. हालांकि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है. वहीं बैल के मालिक हर्जाना को लेकर मैथन ओपी में जमे हुए हैं. निरसा अंचल एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवाल ने बताया कि उन्हें वाहन पकड़े जाने की सूचना मिली है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

 

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...