औरंगाबाद: उद्योग मेला में बार बालाओं ने लगाए ठुमके

उद्घाटन के बाद जैसे ही उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ निकले वैसे ही शुरू हो गई अश्लील डांस

औरंगाबाद : जिले में उद्योग विभाग के द्वारा आयोजित उद्योग मेला में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाये.

औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में शुक्रवार को आयोजित उद्यमी सम्मेलन सह प्रदर्शनी में

अश्लील गानों पर जमकर डांस हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

dancs 22Scope News

इस मेले का उद्घाटन उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने किया.

कहा जा रहा है कि मेले का उद्घाटन के बाद जैसे ही मंत्री निकले वैसे ही

बार बालाओं के द्वारा अश्लील नृत्य शुरू हो गया. अब सवाल ये उठ रहा है कि

जब ये सरकारी कार्यक्रम था तो प्रशासन ने कैसे अश्लील डांस की इजाजत दी.

ऐसे कार्यक्रमों से साथ-साथ सरकारी की भी फजीहत होती है.

dancs1 22Scope News

उद्योग मेला में बार बालाओं: जमकर हुई हुल्लड़ बाजी, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

बता दें कि शाम में उद्घाटन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

सरकारी कार्यक्रम में स्टेज सजा और बाहर से बुलाई गई ऑर्केस्ट्रा पार्टी की बार बालाओं ने

कार्यक्रम को अलग माहौल में पहुंचा दिया. इस दौरान अश्लील गानों पर जमकर डांस हुआ.

डांस पर युवकों ने जमकर हुल्लड़ बाजी की.

हद तो तब हो गयी जब सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिसकर्मी भी अपने आपको काबू नहीं रख सके.

dancs12 22Scope News

विभाग के कर्मी और कई वरीय अधिकारी ने भी उठाया जमकर लुफ्त

उद्घाटन के बाद उद्योग विभाग के द्वारा आयोजित बार बालाओं का अश्लील नृत्य

एवं गीतों की महफिल सज गई और लोगों ने बार बालाओं के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए.

कार्यक्रम का आयोजन उद्योग विभाग के द्वारा किया गया था.

जिसमें जमकर बार बालाओं ने अश्लीलता परोसी है. उद्योग मेला में आये युवाओं एवं व्यवस्था में

लगे विभाग के कर्मियों तथा कई वरीय अधिकारी ने भी इसका जमकर लुफ्त उठाया.

dancs123 22Scope News

उद्योग मेला में बार बालाओं: तीन दिनों तक चलेगा मेला

हद तो तब हो गई जब सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने भी अपनी सुरक्षा की जिम्मेवारी छोड़

अश्लील नृत्य से अपनी आंखो को जमकर सेंका. यह मेला तीन दिनों तक चलनेवाला है.

जो कि गेट स्कूल औरंगाबाद के मैदान में जिला स्तरीय उद्योग मेला – सह-प्रदशनी कार्यक्रम का

आयोजन किया जा रहा है. जिसका उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ द्वारा शाम में किया गया.

लेकिन उद्घाटन समारोह समाप्त होने के बाद बार बालाओं की अश्लील नृत्य ने बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन पर कई सवाल छोड़ दिया, जिसका जवाब किसी के पास नहीं है.

dancs1234 22Scope News

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...