DJ पर बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, प्रशासन ने कहा…

गोपालगंज: गोपालगंज में प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद महावीरी अखाड़ा मेला में डीजे के धुन पर बार बालाओं का डांस आयोजित किया गया। बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद प्रशासन अब जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गोपालगंज के मीरगंज में महावीरी अखाड़ा का मेला आयोजित किया गया था।

इस दौरान प्रशासन ने सख्त लहजे में डीजे और किसी भी तरह की अश्लीलता के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी बावजूद इसके चार अखाड़ा समितियों ने बार बालाओं का डांस आयोजित किया था। मामले में अब वीडियो वायरल होने पर प्रशासन अलर्ट हुई है और मामले की जांच सहित कार्रवाई में जुट गई है। मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि मीरगंज महावीरी मेला का एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें बार बालाओं का डांस देखा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी समिति संचालक की संलिप्तता होगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Electric Shock लगने से महिला की मौत, लोगों ने बिजली विभाग पर…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

DJ DJ

DJ

Highlights

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...