Barh SDO ने चार कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण, निरीक्षण में पाए गए थे अनुपस्थित

बाढ़: पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में एसडीओ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय से कई कर्मी अनधिकृत रूप से गायब मिले। एसडीओ ने गायब कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग के साथ ही जून 2024 के वेतन पर रोक लगा दिया है। बाढ़ एसडीओ ने अपने आदेश में लिखा है कि गुरुवार की सुबह करीब 11:20 बजे निरीक्षण के दौरान आपलोग बगैर किसी कारण और बिना छुट्टी की स्वीकृति लिए कार्यालय से अनधिकृत रूप से गायब थे जो कि कार्य में लापरवाही, उदासीनता एवं मनमानेपन को दिखाता है।

24 घंटे के अंदर आप कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण समेत अपना स्पष्टीकरण दें। इसके साथ ही उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि स्पष्टीकरण जमा नहीं करने की स्थिति में आपके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने तक जून माह का वेतन स्थगित किया जाता है। एसडीओ ने बाढ़ प्रखंड के पंचायती राज विभाग के लेखापाल सह आईटी सहायक नेहा, बाढ़ प्रखंड के संविदा लिपिक शशि शेखर पांडे, बाढ़ अंचल कार्यालय के लिपिक हेमंत कुमार और मुकेश कुमार को स्पष्टीकरण जारी किया है।

यह भी पढ़ें-  Ara Sadar Hospital के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस जवान को पीटा

https://youtube.com/22scope

Barh SDO Barh SDO Barh SDO

Barh SDO

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...