Barkagaon News: हजारीबाग के बड़कागांव में युवा विस्थापित संघर्ष समिति के द्वारा आंदोलन की तैयारी है. जिसे लेकर हजारीबाग एसडीओ को पत्र देकर अवगत करा दिया गया है. युवा विस्थापित संघर्ष समिति के द्वारा आज न्यूज 22 scope से बातचीत के दौरान यह बताया गया कि पिछली बार 105 दिनों के महा धरणा के बाद NTPC के अधिकारी , विस्थापित और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच एक समीक्षात्मक बैठक हुई थी और NTPC ने एक लेटर अपने ऊपर के अधिकारियों को लिख कर कट ऑफ डेट को लेकर बात की थी.

जिसे लेकर सभी के मन में आस जगी थी कि जिस कट ऑफ डेट के लिए 105 दिनों से युवा विस्थापित संघर्ष समिति आंदोलन कर रहा है वो अब सार्थक होने वाला है. परंतु फिर से सभी कुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. तो एक बार फिर युवा विस्थापित संघर्ष समिति 3 दिसम्बर को बड़कागांव में पूर्ण चक्का जाम करेगा जिसने कन्वेयर बेल्ट, सड़क और खदान में हो रही माइनिंग तक को बंद कर दिया जाएगा.
Barkagaon News : उनका उद्देश्य कट ऑफ डेट को जल्दी लागू कराना
उनका उद्देश्य कट ऑफ डेट को जल्दी से जल्दी लागू करवाना है. ताकि इसके कारण आ रही समस्याओं को समाप्त किया जा सके. हालांकि युवा विस्थापित संघर्ष समिति के लोग राजनीतिक पार्टियों से नाराज जरूर दिख रहे थे. क्योंकि उनका जिस प्रकार से समर्थन मिलना चाहिए था, उस प्रकार से उन्हें नहीं मिला. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…
IND vs SA 1st ODI: Ranchi में कोहली का ‘विराट’ शतक, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड
Highlights


