BAU का शोधार्थी इसरो में हुआ चयनित, विश्वविद्यालय के कुलपति और…

भागलपुर: भागलपुर के सबौर में स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) लगातार नए आयाम हासिल कर रहा है और यहां के छात्र देश में कई प्रतिष्ठित पदों पर पहुंच रहे हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के एक शोधार्थी छात्र का चयन इसरो में हुआ है। बीएयू से पहली बार किसी छात्र का चयन इसरो में होने से पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है। यह शोधार्थी छात्र हैं पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी डॉक्टरेट स्कॉलर देवजीत चक्रवर्ती। वहां बिहार कृषि विश्वविद्यालय में मृदा विज्ञान व कृषि रसायन विभाग के शोधार्थी थे। BAU  BAU  BAU BAU BAU 

वह अब इसरो में मृदा विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र के तहत काम करेंगे जहां वह मिट्टी की गुणवत्ता और जांच को आसान बनाने के लिए रिमोट सेंसिंग, जीआईएएस, एआई और सेटेलाइट पर काम करेंगे। देवजीत वर्ष 2019 में आईसीएआर-एनटीएस फेलो के रूप में बीएयू में अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और 2021 तक मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी की।

यह भी पढ़ें – Congress खत्म होगी तो BJP में होगा जश्न, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा…

वह वर्तमान में डॉ निंटू मंडल की देखरेख में पीएचडी कर रहे हैं। उनका शोध “गैर-कैल्केरियस और कैल्केरियस मिट्टी में गेहूं के प्रकंद के तहत लोहे और जस्ता नैनोकणों के बैक्टीरिया-मध्यस्थ संश्लेषण और उनके मूल्यांकन” पर आधारित है। देवजीत चक्रवर्ती 30 दिसंबर 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा में वे शामिल हुए। इसके बाद 20 मार्च को हैदराबाद स्थित एनआरसी मुख्यालय में उनका इंटरव्यू हुआ परीक्षण के बाद उनका चयन किया गया। देवजीत बताते हैं कि उनके परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है और बचपन से उनका सपना था कि नाम के आगे डॉक्टर हो। इसके लिए मेडिकल की तैयारी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी अब इसरो में चयन हो गया।

इसरो में चयन के लिए उन्होंने बीएयू के कुलपति और वैज्ञानिकों का अहम योगदान बताया। कुलपति डॉक्टर डी आर सिंह ने देवजीत को सम्मानित कर बधाई दी साथ ही उन्हें आगे बेहतर कर दूसरे शोधार्थी के लिए प्रेरणास्रोत बन उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह सबसे खुशी की बात है कि बीएयू के शोधार्थी का इसरो में चयन हुआ है पूरे बिहार में पहले शोधार्थी का इस बार चयन हुआ है यह बड़ी उपलब्धि है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna: पलायन रोको यात्रा को पुलिस ने बल प्रयोग कर रोका, हिरासत में कन्हैया कुमार

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img