T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद खिलाड़यों पर पैसों की बारिश, BCCI ने किया ऐलान

न्यूज खेल डेस्क : वेस्टइंडीज और अमेरिका में आईसीसी T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। ICC T20 World Cup 29 जून को समाप्त हो गया। टीम इंडिया 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता। फाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनी है। भारतीय टीम 50 ओवर की वर्ल्ड कप मैच 2011 में जीता था। करीब 13 साल बाद टीम इंडिया कोई बड़ी टूर्नामेंट जीत पाई। भारत ने टी20 और वनडे मिलाकर कुल चार वर्ल्ड कप जीत लिया है। इसके साथ ही चार लीजेंडों ने टी20 से संन्यास लेने की घोषणा भी कर दी है। जिसमें कोच राहुल गांधी का मेन कोच का कार्यकाल खत्म हो गया है जबकि कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टी20 फार्मेंट से संन्यास ले लिया है।

टीम इंडिया पर पैसों की बरसात

आपको बता दें कि भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देश के साथ-साथ विदेशों में खूब सराहना की जा रही है। टीम बिना कोई मैच हारे वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो रही है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 125 करोड़ देने का ऐलान किया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पैसों का ऐलान करते हुए भारतीय टीम को बधाई दी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए जय शाह ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोग स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप सीजन में शानदार खेल दिखाया। साथ ही दृढ़ संकल्प और खेल भावना का भी प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : 13 साल का सूखा खत्म, दूसरी बार T20 चैंपियन बना भारत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...