बनियाहीर में जहां डंप होता था कचरा, बीसीसीएल वहां गिराने लगा है ओबी

झरिया: बनियाहीर में जहां निगम कचरे को डंप करता था. उस स्थान पर बीसीसीएल ने ओबी डंप करना शुरू कर दिया है. जिस कारण परेशानी और बढ़ गई है. डंपिंग यार्ड में ओबी गिराए जाने से कचरा डंप करना मुश्किल हो गया है. वहां कचरा गिराने के लिए जगह ही नहीं है. जगह नहीं मिलने से बनियाहीर प्राचीन काली मंदिर के समीप कचरा डंपिंग करने लगा. जिसे देख बनियाहीर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कचरा गिराने पर रोक लगा दिया. ऐसे में शहर में कचरा का अंबार लगा सकता है. जिससे बीमारियां भी पनप सकती है.

ओबी डंप होने से स्थानियों को हो रही परेशानी

स्थानीय साधु पांडे का कहना है कि ओबी डंप से हमलोगों का जीना दुश्वार हो गया है. डस्ट से घर भर जाता है और कहने जाते है तो कहते है कि बीसीसीएल की जमीन पर रह रहे हो. अब तो हद हो गई उनके घर के आसपास ही कचरा गिराया जा रहा है, जिस कारण दुर्गंध से घर में रहना मुश्किल हो जाएगा. अमित चौहान ने कहा कि नगर निगम का काम शहर को साफ रखना है. जबकि, जिला में गंदगी का वही मुख्य स्रोत है. उसके कर्मी शहर के आस पास से कचरा इकट्‌ठा करते हैं और फिर जहां कहीं भी खाली जमीन दिखती है, उसे वहां गिरा देते हैं. दर्जन भर इलाकों को नगर निगम ने कचरा डंपिंग यार्ड में बदल दिया है. इससे आस-पास रहने वाले लोग परेशान हैं. पहले बरटांड बस स्टैंड के पीछे डंप किया जाता था. जब विरोध हुआ, तो निगम ने बनियाहीर में कचरा गिराना शुरू कर दिया. डंपिंग यार्ड में ओबी नहीं गिराने को लेकर नगर आयुक्त बीसीसीएल सीएमडी को दो-दो पत्र लिख चुके हैं, इसके बाद भी वहां ओबी गिराना बंद नहीं हुआ है. ऐसे अब शहर की स्थिति क्या होगी. इधर डंपिंग यार्ड के कर्मी किरण हाड़ी का कहना है कि जहां पर कचरा डंपिंग हो रहा था. वहां पर बीसीसीएल ने ओबी गिरा दिया है. इसलिए कचरा गिराना वह बंद हो गया.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...