स्कूल के पास फेंका जा रहा अस्पताल का कचरा, दुर्गंध से बच्चों व शिक्षकों को हो रही परेशानी

बोकारो : बोकारो के चास स्थित बंगला बोर्ड स्कूल के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कचरा धड़ल्ले से फेंका जा रहा है. जिसके कारण लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों एवं स्टॉफ को दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही है. हर बार दशहरा पर्व के अवसर पर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन इस बार चास के सभी मुहल्लों में कचरों का अंबार लगा हुआ है.

चिकित्सा प्रभारी ने ये कहा

अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि अस्पताल का कचरा नियमित उठाया जाता है, लेकिन निगम की गाड़ी नहीं आने के कारण कचरा डंप हो गया है. उन्होंने बताया कि हर रोज कोरोना का टीका लगाया जाता है, उसी का अवशेष फेंका जाता है. यदि नियम की बात करें तो अस्पताल के कचरे को सार्वजनिक स्थल पर नहीं फेंकना है, लेकिन यहां घर, दरवाजा, ऑफिस साफ कर दूसरे के पास कचरा फेंकने का प्रचलन हो चला है.

आक्रोश में स्कूल प्रबंधन

इस सम्बंध में निगम के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. ऐसे में स्कूल प्रबंधन काफी आक्रोश में है. अस्पताल के कचरे को इधर-उधर फेंकने से काफी दुर्गंध दे रहा है.

रिपोर्ट : चुमन

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...