48 घण्टे बाद नींद से जागी बीसीसीएल, मृतक के परिजन को दिया गया नियुक्ति पत्र

धनबादः बाघमारा के बीसीसीएल मधुबन कोलवाशरी में काम करने वाले कर्मी के मौत होने पर शव के साथ धरना पर बैठे आश्रितों का धरना खत्म हो गया। बीसीसीएल प्रबंधन ने कार्यालय में गुरुवार देर रात में मृतक के आश्रित को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर विधायक ढुल्लू महतो, जनता श्रमिक संघ केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सिन्हा सहित स्थानीय यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहें।

मालूम हो कि बीसीसीएल मधुबन कोलवाशरी में काम करने वाले अनिल चौहान की मौत सेंट्रल अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात को हो गई थी। जिसके बाद मृतक के परिजन शव के साथ बीओसीपी 14 नम्बर हाजरी घर के सामने परियोजना का काम बाधित कर धरना पर बैठ गए थे।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में भी नहीं पडे़गें बीमार, अगर करेंगे इन देशी चीजों का सेवन

विधायक ढुलू महतो और जनता श्रमिक संघ ने किया वार्ता

बुधवार से गुरुवार देर रात तक शव रखे जाने के बावजूद नियोजन मुआवजा को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। जिसके बाद बाघमारा विधायक ढुलू महतो और जनता श्रमिक संघ के द्वारा बीसीसीएल कोयला भवन में सीएमडी के साथ वार्ता की।वार्ता सकारात्मक होने के बाद नियोजन पर सहमति बन पाई।

वही मृतक पुत्र ने कहा कि विधायक और यूनियन के प्रयास से 48 घण्टे बाद नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। वही बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने कहा की जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली उसके बाद उन्होंने कोयला चेयरमैन और सीएमडी से वार्ता कर नियोजन मृतक आश्रित को दिलाया गया है।

बीसीसीएल लाश पर करती है राजनीति 

जनता श्रमिक संघ केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा की बीसीसीएल लाश पर राजनीति करती है। जो बिल्कुल सही नहीं है। जनता श्रमिक संघ ने बीसीसीएल सीएमडी से बात की जिसके बाद नियोजन बीसीसीएल मृतक पुत्र को नियोजन नियुक्ति पत्र दिया गया। वही बीसीसीएल ब्लॉक दो के जीएम चितरंजन कुमार ने कहा कि शव को उत्खनन स्थल समीप रखे जाने से उत्पादन बाधित हुआ है, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

ये भी देखें- CM पहुंचेंगे साहिबगंज, आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण की करेंगे शुरुवात

48 घण्टे बाद बीसीसीएल की संवेदना जगी के सवाल पर कहा कि नियम पूर्वक नियोजन बीसीसीएल मृतक के परिजन को दिया गया है। बीसीसीएल ने मानवीय परिस्थितियों को देखकर नियोजन दी है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...