Dhanbad : बाघमारा के मंडलकेदुआडीह इलाके में बीसीसीएल के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश उफान पर है। बीते दिन ब्लास्टिंग रोकने गई महिलाओं पर बीसीसीएल बरोरा एरिया वन के सीआईएसएफ ने लाठीचार्ज कर दिया था, जिसके कारण इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, मौत का रहस्य जानने में जुटी पुलिस…
ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा-शत्रुघ्न महतो
मामले की सूचना मिलते ही बाघमारा के नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान बीसीसीएल के बरोरा एरिया वन के जीएम भी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और वे इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें- Simdega : राउरकिला इंटरसिटी ट्रेन से उतरकर अपने घर जा रही महिला पर जानलेवा हमला…
ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से बीसीसीएल के असंवेदनशील रवैये और अपनी समस्याओं को हल न करने के कारण परेशान हैं।सीआईएसएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।बीसीसीएल DGMS के नियमों को ताक पर रख कर काम कर रही है।
बाघमारा से सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट—


















