गैर चीनी मिल क्षेत्रों में स्थापित होंगी गुड़ उत्पादन इकाइयां

पटना : बिहार के गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गुड़ उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएगी। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत राज्य के उन क्षेत्रों में गुड़ उत्पादन इकाइयां स्थापित करने की कवायद शुरू की जा रही है जहां चीनी मिल नही है।

गन्ना उद्योग विभाग ने ‘बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम’ शुरू किया है

राज्य सरकार के चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत गन्ना उद्योग विभाग ने ‘बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम’ शुरू किया है। इसके तहत चीनी मिल क्षेत्रों के अलावा राज्य के गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गुड़ उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएगी। बताया जाता है कि ‘बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम’ के तहत राज्य में गुड़ उत्पादन इकाईयां स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें अबतक एक दर्जन से अधिक इकाइयां स्थापित हो गई है और 10 इकाईयों से गुड़ का उत्पादन भी शुरू हो गया है।

70 फीसदी इकाईयां गैर चीनी मिल क्षेत्रों में और शेष 30 फीसदी गुड़ इकाईयां चीनी मिल क्षेत्रों में लगाने का प्रस्ताव है – विभाग

विभाग के अनुसार, 70 फीसदी इकाईयां गैर चीनी मिल क्षेत्रों में और शेष 30 फीसदी गुड़ इकाईयां चीनी मिल क्षेत्रों में लगाने का प्रस्ताव है। ताकि संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित किया जा सके। ताकि इन इकाईयों के संचालित होने से स्थानीस स्तर पर रोजगार सृजन एवं किसानों के आय वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

पारंरिक गुड़ उद्योग को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने का महत्वपूर्ण कदम

गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार, यह कार्यक्रम पारंपरिक गुड़ उद्योग को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार मिलने के साथ ही मूल्य संवर्धन और स्थाई आय के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

यह भी पढ़े : बिजली आपूर्ति की व्यवस्था न होने से झाझा के नवनिर्मित CHC भवन में बाधित है मरीजों का इलाज

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...

Ranchi News: डीपीएस रांची की पांचवीं कक्षा की छात्रा की छत...

रांची के कडरू में डीपीएस रांची की 11 वर्षीय छात्रा प्राप्ति मुंडा की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।...