गढ़वा में नदी किनारे दाह-संस्कार करने गये लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल

गढ़वा. जिले के रंका प्रखंड में पुरेगाडा नदी के पास दाह-संस्कार करने गये लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें करीब 50 लोग घायल हो गये। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गढ़वा में मधुमक्खियों का हमला

दरअसल, रंका प्रखंड के मानपुर पंचायत के पुरेगाड़ा गांव निवासी नंदू ठाकुर की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई थी। लोगों ने दाह-संस्कार के लिए पुरेगाडा नदी में गए हुए थे। दाह संस्कार के लिए जैसे ही लोगों ने नदी के किनारे अर्थी रखी, वैसे ही मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे धर्मेंद्र ठाकुर, सकेंद्र ठाकुर, शिवम कुमार ठाकुर, श्याम बिहारी ठाकुर, आदित्य कुमार ठाकुर समेत लगभग 50 लोग घायल हो गये।

इसके बाद तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया गया। एम्बुलेंस के माध्यम से घायल लोगों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां पर डॉ. भानू प्रताप सिंह, एएनएम किरण यादव, सहनाज नयन सिन्हा के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं डॉ के द्वारा बताया गया कि लोग खतरा से बाहर है।

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...