दाह संस्कार में भाग लेने गए तीन युवक सोन नदी में डूबे, 2 की मौत

आरा : भोजपुर जिले के नसरतपुर गांव के समीप सोन नदी घाट के पास दाह संस्कार में भाग लेने गए तीन युवक डूब गए। इनमें दो युवको का शव बरामद कर लिया गया है। तीसरे युवक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। घटना को लेकर लोगों में अफरातफरी मची है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में गुड्डू साव और अश्वनी कुमार है। वही राजेश्वर यादव के पुत्र विकास यादव की खोजबीन जारी है। नसरतपुर गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसी के शव के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए सभी लोग सोन नदी घाट पर गए थे। इसी दरमियान तीनों डूब गए। पुलिस दो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Jio Listing: लिस्ट होते ही देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी...

Jio Listing: रिलायंस समूह की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की बुधवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में संभावित लिस्टिंग से देश की...

Ramgarh Illegal Mining Action: रामगढ़ में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने...

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...