बिहार में चुनाव आयोग भाजपा जदयू को पहुंचाएगी फायदा, राजद कांग्रेस ने कहा…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी राजनीतिक दल के साथ ही चुनाव आयोग भी तैयारी में जुटा हुआ है। एक तरफ जहां सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों के बीच में जा कर मतदाताओं को अपनी आगामी योजना बताते हुए अपने पक्ष में करने में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव आयोजित करवाने के लिए लगातार तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही चुनाव आयोग पिछले चुनावों में विपक्ष के द्वारा लगाये आरोपों को ध्यान में रख कर भी नए प्रयोग कर रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण करवाने का निर्णय लिया है जो बुधवार से शुरू भी हो गया। मतदाता पुनरीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अवैध मतदाताओं के नाम हटाये जायेंगे साथ ही जो नए मतदाता होंगे उनके नाम जोड़े भी जायेंगे। मतदाता पुनरीक्षण का विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। राजद प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने चुनाव आयोग पर भाजपा जदयू को फायदा दिलाने के लिए पुनरीक्षण कार्य करवाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें – पांच जुलाई को RJD राष्ट्रीय परिषद की बैठक, मंगनी लाल मंडल ने कहा- इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की होगी ताजपोशी…

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि 2003 के बाद से अब तक जब पुनरीक्षण कार्य नहीं किया गया तो इस बार ही करवाने की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि गरीब और वंचितों को मतदान से वंचित रखने के लिए साजिशन पुनरीक्षण कार्य करवाया जा रहा है ताकि भाजपा और जदयू को फायदा हो सके। मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जिन दस्तावेजों की मांग की गई है उसमें लाखों परिवार के पास वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से वे मतदान से वंचित रह जायेंगे। बता दें कि बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक में भी राजद ने पुनरीक्षण कार्य का विरोध किया था।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का समय और समय सीमा इस काम पर संदेह खड़ा कर रहा है। अगर मतदाता सत्यापन सही काम भी है फिर भी अभी क्यों करवाया जा रहा है, पहले क्यों करवाया गया। अभी मतदाता सत्यापन कराया जाना अपने आप में संदेह खड़ा करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह अभियान किसी एक वर्ग विशेष को निशाना बनाने की साज़िश का हिस्सा हो सकता है।

ऐसे कदम से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी खास तबके को वोटिंग प्रक्रिया से बाहर रखने की कोशिश हो रही है। यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सीधा सवाल है। राजेश राम ने चुनाव आयोग से अपील की कि वह पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य करे, ताकि लोकतंत्र की नींव मजबूत बनी रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मंत्री मंगल पांडे ने बिहार औषधि नियंत्रण प्रयोगशाला का किया उद्घाटन…

Goal 6 22Scope News

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...