बेगूसराय: बेगूसराय में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलसी ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान एक नाबालिग को भी पकड़ा है। मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के नवटोलिया की है जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस बल त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है। मामले में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि नवटोलिया में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने एक राइफल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Gopalganj नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के विरोध में पार्षदों ने दिया धरना
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Police Begusarai Police Begusarai Police
Begusarai Police
Highlights



















