बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बेगूसराय पुलिस और डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। यह कार्रवाई लोहिया नगर थाना क्षेत्र से की गई है। पुलिस ने उनके पास से चार पिस्टल, आठ मैग्जीन, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
बेगूसराय के तरफ 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं – DSP आनंद पांडेय
घटना के संबंध में डीएसपी आनंद पांडेय ने बताया कि लोहिया नगर थानाध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा उनको जानकारी मिली कि मुंगेर से बेगूसराय के तरफ दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करने पर उन बदमाशों को पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं डीआईयू, बेगूसराय के द्वारा एनएच-31 लोहियानगर ओवर ब्रिज पर पहुंचकर वाहन चेकिंग की जाने लगी।

वाहन चेकिंग के दौरान मुंगेर के तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल जिस पर दो व्यक्ति सवार थे – पुलिस
आपको बता दें कि वाहन चेकिंग के दौरान मुंगेर के तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस बल को देखकर भागने लगे। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान भरत कुमार (26) और श्रवण कुमार (35 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों की जब तलाशी ली गई तब तलाशी के दौरान उन दोनों के पास से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया। बरामद सभी समानों को विधिवत जब्त करते हुए पकड़ाए दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस कांड संख्या 22/26 के तहत मामला दर्ज कर उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : होली से पहले 50 लाख की शराब जब्त, तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब…
अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Highlights


