बेगूसराय मंदिर तोड़फोड़ : पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

बेगूसराय : बेगूसराय में धार्मिक मंदिर तोड़ने के बाद गुस्साए भीड़ के द्वारा हंगामा एवं वहां पर स्थानीय दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया। इस मामले में पुलिस ने 30 लोगों को चिन्हित कर मामला दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने 12 उपद्रवीयों को गिरफ्तार किया है। जबकि 200 अज्ञात लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लाखों थाना क्षेत्र अंतर्गत खातोपुर के पास कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।

इस घटना को लेकर गुस्साए भीड़ ने एनएच-31 को जाम करके घंटे तक हंगामा मचाया और वहां पर बने दर्जनों दुकान को तोड़फोड़ किया था। इस मामले में जब पुलिस ने मौके पर हालात का काबू करने का कोशिश किया तो उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया था। इसके बाद पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को चिन्हित किया। जिसमें 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि जो 12 व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। वह वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ है। और जो इसमें शामिल है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि फिलहाल स्थिति वहा पर सामान्य बनी हुई है।  लगातार घटनास्थल पर भारी तादाद में पुलिस की तैनाती की गई है। बताते चले कि लाखों थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास एक शिव मंदिर में असामाजिक तत्व के द्वारा तोड़फोड़ की गई थी।

वहीं मंदिर में तोड़फोड़ होने के बाद काफी बवाल मचा था। वहां पर मौजूद दर्जन भर दुकानों को भी लोगों ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। तोड़फोड़ देखते ही पुलिस के द्वारा लोगों पर लाठी बरसाई थी। वही लाठीचार्ज देखकर गुस्साए भीड़ ने पुलिस जमकर पथराव किया था। वहीं इस पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को चिन्हित किया जिसमें 12 लोगों को गिरफ्तारी की है और 200 अज्ञात लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसे जगह अभी भी कहीं थाने के पुलिस कैंप कर रही है।

https://22scope.com/shivling-vandalism-giriraj-singh-said-hindus-will-never-tolerate-this/

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...