बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, सरकारी शिक्षक को दिनदहाड़े मारी गोली, मौके पर ही मौत

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला में स्कूल जाते वक्त बदमाशों ने शिक्षक को गोली मारकर हत्या की घटना घटी है। गोली लगने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 ज्योति कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि अपराधी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा। हांलाकि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

goal 22Scope News

परसौनी गांव के निवासी मंसूर आलम पेशे से सरकारी शिक्षक हैं

दरअसल, मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के तीसी परसौनी गांव के निवासी मंसूर आलम पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। वे दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय नसीरगंज में 15 साल से शिक्षक पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह आज भी वे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। उसी क्रम सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा-कमतौल पथ पर बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। एक गोली उनके सर में लगी और दूसरी गोली कंधे के पास लगी है। जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई।

घटना के बाद इलाके में फैल गई सनसनी 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की यह सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जबतक लोग कुछ कर पाते तबतक शिक्षक अपना दम तोड़ दिया। शिक्षक मंसूर आलम अपने परिवार के साथ शंकरपुर में किराए के मकान में रहते थे। आज सुबह वे अपने घर से करीब दो किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल जा रहे थे। उसी क्रम में विद्यालय से मात्र पांच सौ मीटर पहले ही उन्हें बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर लोगों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद शिक्षक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी देखें :

घटना के बाद पुलिस और FSL की टीम संयुक्त रूप से कर रही है जांच 

वहीं मौके पर पहुंची सदर एसडीपीओ-2 ज्योति कुमारी ने कहा कि घटना सुबह के छह बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम संयुक्त रूप से जांच कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षक मंसूर आलम को बदमाशों ने दो गोली मारी है। जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई है। उन्होंने बताया कि एक गोली सर पर लगी है और दूसरी गोली कंधे पर लगी है। इस मामले का शीघ्र उद्भेदन कर पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

यह भी पढ़े : शौच के लिए निकली महिला की धार में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...