शौच के लिए निकली महिला की धार में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

कटिहार : कटिहार जिले के समेली प्रखंड के छोआर पंचायत में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में सुमता देवी (37) की धार में डूबने से मौत हो गई। सोमवार की रात भारी बारिश के कारण गांव में जलजमाव हो गया था। सुबह शौच के लिए निकलीं सुमता देवी फिसलकर पानी की तेज धार में गिर गईं और डूब गईं। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Goal 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही पति मंचन महतो और परिवार सदमे में आ गए

घटना की सूचना मिलते ही पति मंचन महतो और परिवार सदमे में आ गए। परिजनों ने पोठिया थाना को सूचित किया, जिसके बाद अपर थानाध्यक्ष डोली कुमारी मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई हैं। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पंचायत प्रतिनिधि अक्षय कुमार मंडल, समिति सदस्य राहुल भारती और राजद नेत्री बेबी यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से मुआवजे की मांग की। घटना ने ग्रामीण इलाकों में जलजमाव और सुरक्षित शौच की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : अश्व मेघ का घोड़ा निकला शराब तस्कर

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...