बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

आरा : भोजपुर जिले के नासरीगंज-सकड्डी मार्ग पर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के धोकरहा पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ कर ट्रक व चालक को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के बेरई नारायणपुर गांव निवासी रामतवकिया पासवान का 40 वर्षीय पुत्र चंदन पासवान है। वह पेशे से मजदूर था एवं इमादपुर गांव स्थित बालू घाट पर लेबर का काम करता था।

उधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा करीब करीब पांच घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क जाम की सूचना पाकर इमादपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और चालक को छुड़ाकर उसे थान ले आए व उक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया।

भोजपुर के ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे मजदूर को रौंदा, मौत

भोजपुर के सहार-सकड्डी मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के ननौर गांव के समीप रविवार की देर शाम ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे मजदूर को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी अनुसार, मृतक सहार थाना क्षेत्र के ननौर गांव निवासी धूपा यादव का 38 वर्षीय पुत्र संजय यादव है। वह पेशे से मजदूर था एवं ननौर गांव स्थित बालू घाट नंबर-26बी पर लेबर का काम करता था।

Bhojpur Maut 1 1 22Scope News
भोजपुर के ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे मजदूर को रौंदा, मौत

यह भी देखें :

उधर, घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर ननौर गांव के समीप शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। उनके द्वारा करीब दो घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारे लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। उनके द्वारा मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देने पर जाम को हटवाया गया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

यह भी पढ़े : सामान चोरी कर रहे सगे भाइयों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!