बेरमो: चंद्रपुरा प्रखण्ड कार्यालय में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बेरमो विधायक कुमार जयमंगल और प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप मधेसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। इस मौके पर किसानों को 35 हजार से लेकर 50 हजार तक 11 किसानों को चेक सौंपा गया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि इस सरकार में जितना वादा किया गया है सब एक एक करके पूरा किया जायेगा। अब तक 9 लाख किसानों का कर्ज माफ भी किया जा चुका है। हर संभव किसान को सरकार से मदद मिलेगी, इसके लिए बैंक को भी आदेश दिया जा चुका है। वहीं प्रखण्ड परिसर में बेरमो विधायक ने जनता दरबार लगाया, जहां क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। जिसमे बिजली की समस्या स्थानीय लोगों ने बताया।


