चुनाव के बीच बीजेपी और महागठबंधन में घमासान, जानिए किसने क्या कहा

पटना : बीजेपी और महागठबंधन में घमासान- बिहार के मोकामा और गोपालगंज की

दोनों विधानसभा सीटों पर आप उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है.

दोनों सीटों पर 1 बजे तक कुल 31.90 प्रतिशत मतदान हुआ है.

मोकामा में 34.26 प्रतिशत जबकि गोपालगंज में 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ.

इन सबके बीच बीजेपी और महागठबंधन में घमासान है.

चुनाव के बीच भी एक-दूसरे पर बयानबाजी करने में पीछे नहीं है.

jdu v 22Scope News
जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव

चिराग पासवान ने 2020 विधानसभा चुनाव को किया प्रभावित- विजेंद्र यादव

जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में युवाओं की ही राजनीति में चलन होगा. लेकिन जिस तरीके चिराग पासवान का बीजेपी ने इस्तेमाल किया, उससे उनकी राजनीति भविष्य खत्म हो जायेगा. चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में रहते हुए हमारी पार्टी को हराने की कोशिश की. बीजेपी चिराग पासवान को 2020 विधानसभा चुनाव में आगे करके जदयू को पूरी तरीके से प्रभावित कर देना चाहती थी. बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा अब किसी से छिपा नहीं है. उनकी कहनी और कथनी दोनों में अंतर है. इसलिए नीतीश कुमार ने सही फैसला लेते हुए महागठबंधन में जाने का फैसला किया.

bjp mlc 22Scope News
भाजपा एमएलसी देवेश कुमार

बीजेपी ने प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार में हो रहे दो विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा एमएलसी देवेश कुमार ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोकामा की प्रशासन, पार्टी की भूमिका निभा रही है. वहीं गोपालगंज में भी प्रशासन सरकार के लिए काम कर रही है. बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव 265 नंबर बूथ पर राजद के लिए खुलेआम वोट मांगते नजर आए. सुरेंद्र यादव वहां के मतदाता नहीं है. मॉडल कोड आफ कंडक्ट कहता है कि जितने भी नेता वह क्षेत्र से बाहर निकल जाते हैं, फिर प्रशासन ने कैसे मंत्री को अनुमति दी? कई बूथों पर पीठासीन अधिकारी महागठबंधन के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगों को बोल रहे हैं.

madan sahni 22Scope News
बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी

बीजेपी के कथनी और करनी में अंतर- मदन सहनी

बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी ने बीजेपी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि जिस बीजेपी के साथ 13 पार्टियां थीं, आज बीजेपी अकेले खड़ी है. इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है. ये एक ऐसी पार्टी है जो सहयोगी पार्टियों की राजनीति स्तर खत्म करने लग जाती है. इसलिए आज इनके साथ कोई भी सहयोगी पार्टी नहीं है.

rjd 22Scope News
राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु

दोनों सीटों पर चुनाव हार रही है बीजेपी- अनिल कुमार साधु

राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु ने बीजेपी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी दोनों सीटों पर चुनाव हार रही है. इसलिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं. मोकामा में नीलम देवी जमीन से जुड़ी हुई नेत्री हैं. अनंत सिंह गरीबों के लिए काम करते हैं. मोकामा में महागठबंधन मजबूत स्थिति में है. बीजेपी किस आधार पर चुनाव जीतेगी. बीजेपी केवल वादे करने वाली पार्टी है. 1500000 नौकरी कहां है. जुमला वाली पार्टी को अब जनता सब कुछ जान चुकी है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Sudivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकुमार...

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति...

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...