Commercial Advertisment

अंतर जिला चेन छिनतई गैंग का पर्दाफाश, 7 अपराधी गिफ्तार

छपरा : सारण पुलिस ने अंतर जिला चेन छिनतई गैंग का पर्दाफाश किया है। राह चलते महिलाओं एवं अन्य राहगीरों से चेन छिनतई के बढ़ते मामलों को देखते हुए मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान के नेतृत्व गठित एसआईटी की टीम ने मामले का सफल उद्भेदन करते हुए अंतर जिला चेन छिनतई गैंग के सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो कट्टा, चार जिंदा कारतूस, पांच चाकू, 6.65 ग्राम स्मैक और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी अपराधी में मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रहने वाले हैं।

 

Goal 7 22Scope News

SIT टीम हुई थी गठित, गुप्त सूचना के आधार पर हुई थी छापेमारी – सारण ग्रामीण SP संजय कुमार

इस मामले में सारण ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने बताया कि एसआईटी टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कुछ अपराधी मुबारकपुर आम के बगीचा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए है। जिसके बाद एसआईटी टीम त्वरित छापेमारी करते हुए सभी सात अपराधियों को अवैध हथियार और स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी अपराधियों ने मढ़ौरा में हुई चेन छिनतई में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सभी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : BMP-3 में तैनात SI की मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, भूंजा के लिए हुई थी लड़ाई

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...

Sardar Patel Jayanti: गिरिडीह में BJP का यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी...

 सरदार पटेल जयंती पर गिरिडीह में भाजपा ने यूनिटी मार्च निकाला। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा...