पंजाब चुनाव : 50 हजार से ज्यादा वोट से जीते भगवंत मान, कैप्‍टन ने दी बधाई

पंजाब चुनाव : 50 हजार से ज्यादा वोट से जीते भगवंत मान, कैप्‍टन ने दी बधाई

चंडीगढ़ : पंजाब चुनाव : 50 हजार से ज्यादा वोट से जीते भगवंत मान, कैप्‍टन ने दी बधाई- आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और धुरी से उम्मीदवार भगवंत मान सिंह जीत गये है. भगवंत मान करीबन 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं. भगवंत मान को 78 हजार से ज्यादा वोट मिले, जबकि कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी दूसरे नंबर पर रहे. इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीनियर बादल, अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े नेता चुनाव हार गए.

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भगवंत मान को दी बधाई

पंजाब के विधानसभा चुनावों में आप के पक्ष में आए रुझान पर राज्‍य के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया है. अमरिंदर सिंह ने लिखा, पूरी विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्‍वीकार करता हूं. लोकतंत्र की जीत हुई है, पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत लाइन से ऊपर उठकर पंजाबियत की सच्‍ची भावना दिखाई है. आम आदमी पार्टी पंजाब और भगवंत मान को बधाई.

बता दें कि पंजाब में रुझान के मुताबिक ‘आप’ की सरकार बन रही है. पंजाब में आप 91 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है. वहीं शिरोमणी अकाली दल 04, कांग्रेस 19, बीजेपी 2 और अन्य 1 सीटें मिलती दिख रही है. जबकि बहुमत के लिए 59 सीट चाहिए.

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...