पंजाब की भगवंत मान सरकार में पांच नये मंत्री बने, सभी ने ली पद की शपथ

Desk. खबर पंजाब से है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व चल रही पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का सोमवार को कैबिनेट विस्तार हुआ है। इसमें चंडीगढ़ के राजभवन में आप के पांच विधायकों को मंत्री बनाया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भगवंत मान कैबिनेट में बने पांच नये मंत्री

समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आप के अन्य नेता और मंत्री मौजूद थे। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में हरदीप सिंह मुंडियन, बरिंदर कुमार गोयल, तरूणप्रीत सिंह सोंड, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं। नए शामिल होने वालों में तीन मालवा क्षेत्र से और दो दोआबा क्षेत्र से हैं।

वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 15 सदस्य हैं। कैबिनेट में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। तीन साल से भी कम समय में मान सरकार का यह चौथा कैबिनेट विस्तार है।

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...