Advertisment

भाजपा वाले केजरीवाल और हेमंत सोरेन से डरते हैं-भगवंत मान

रांचीः राजधानी रांची के उलगुलान रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये खाली कुर्सियां ही भाजपा की कुर्सियां खाली कराएंगी। ये सोचते क्या अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे देशभक्तों से डरते हैं, उन्हें जेल में डालते हैं। ये जानते हैं कि ऐसे नेता जहां जाते हैं, वहां भाजपा को साफ कर देते हैं, इसीलिए वे डरते है।

दोनों ही नेताओं की पत्नियां मंच पर बैठी है। ईडी-वीडी के चक्कर में परिवार में सन्नाटा छा जाता है। लेकिन इन्हें दाद देता हूं, मंच पर आईं और अपने-अपने पतियों का जेल से भेजा गया पत्र पढ़ती हैं। झारखंड में गरीब को गरीब रखा गया। यहां के जल, जमीन, कोयला को छीनना चाहते हैं। यहां इतनी भारी रैली को कोई कैमरा एक बार में कैद नहीं कर सकता।

भारतीय जुमला पार्टी के और भी जुमले आने वाले हैं। मैने तो पार्लियामेंट में बोला था, हर बात ही जुमला निकली। चाय बनानी आती है? ये केवल खरीद-फरोख्त करते हैं, इनकी बातों में नहीं आना। इंडी गठबंधन वालों के लिए ईवीएम बटन दबाना है।

शहीदे आजम के वतन पंजाब से आया हूं, उनका संदेश पढ़ता हूं। क्यों न वतन की मिट्टी को महबूब बना लिया जाए। आगे उन्होंने कहा कि अहंकार झुकेगा, जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल और हेमंत सोरेन छूटेंगे। ये भाजपा वालों को पता नहीं था कि केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए इतनी संख्या में लोग जुटेंगे। जय झारखंड.. बोले सो निहाल।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...