Desk. खबर सियासत से है। तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलेंगे। दोनों के बीच यह मुलाकात 15 अप्रैल को होगी। मिली जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल ने पंजाब सीएम कार्यालय को बताया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए आ सकते हैं।
तिहाड़ में केजरीवाल से मिलेंगे भगवंत मान
बता दें कि, इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था।

यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी। रिमांड अवधी पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हारिसत में जेल भेज दिया गया है।
Highlights







