कमलेश सिंह से पूछताछ के लिए ईडी को मिली पांच दिनों की रिमांड

रांची – जमीन घोटाला मामले में जमीन कारोबारी कमलेश सिंह से पूछताछ के लिए ईडी को पांच दिनों की रिमांड मिली है। यह रिमांड पीएमएलए कोर्ट ने ईडी को दी है। रिमांड की अवधि मंगलवार से शुरू होगी।

जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब उनकी रिमांड पर सोमवार को सुनवाई होगी। इससे पहले कल उन्हें ईडी ने जमीन घोटाला मामले में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

कमलेश सिंह पीएमएलए कोर्ट में पेश

वे ईडी के छठे समन पर ईडी कार्यालय पहुंचे थे। लगभग कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जमीन घोटाले मामले में ईडी ने कमलेश के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी में एक करोड़ कैश और 100 कारतूस मिले थे। इसके बाद ईडी ने पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा था।

पांचवें समन वे ईडी कार्याल में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद छठा समन भेजा गया, जिस पर वे ईडी के सामने पेश हुए। इस दौरान ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद जमीन घोटाला मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...