भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ अभियान की हुई शुरुआत

रिपोर्टः दानिश रज़ा/न्यूज 22स्कोप

लोहरदगा: जिले में भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ अभियान की शुरुआत हुई. अभियान 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन प्रत्येक जिले के शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद समाप्त होगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, प्रदेश डेलीगेट जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमिटी के नेता इस कार्यक्रम के तहत लोगों के घर-घर जाकर मिलने का काम करेंगे. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूखैर भगत ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के उदेश्यों पर चर्चा करते हुए अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाया जा सके. साथ ही मंडल, पंचायत, बूथ स्तर तक संगठन की पूर्णता के कार्य को अंतिम रूप देंगे.

सूखैर भगत ने कहा कि इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य ये है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी में कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक एक तपस्वी की तरह पूरे देश को जोड़ने की कवायद शुरू की उसे हमें घर घर तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि भारत में महंगाई बेरोजगारी नफरत चरम पर दिखाई देने लगी. तब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई. यात्रा के शुरुआत से ही भाजपा नीत केंद्र सरकार के द्वारा कई तरह के व्यावधान पैदा किए गए. जब भारत जोड़ो यात्रा की सफलता दिखाई देने लगी. तब कोरोना का डर दिखाकर और कोरोना का हवाला देकर इस यात्रा को रोकने का प्रयास भी किया गया. लेकिन राहुल गांधी नहीं झुके, ना डरे ना रुके लगातार चलते रहे. कश्मीर पहुंचने से पहले सुरक्षा का हवाला देकर एक बार फिर उन्हें डराने का प्रयास किया गया. लेकिन राहुल गांधी अपने गंतव्य तक पहुंचे. जो भारत जोड़ो यात्रा का संदेश देना था. उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक लोगों तक पहुंचाने का काम किया. साथ ही उनकी समस्याओं से रूबरू होने का काम किया.

सूखैर भगत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने भारत की बुलंद आवाज को कुंद करने का प्रयास शुरू किया. परिणाम स्वरूप संसद की सदस्यता न्यायालय के निर्णय के बाद 24 घंटे के अंदर सदस्यता छीन ली गई, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ. उसके तुरंत बाद मकान खाली कराया गया जो निचता की हद है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के कांग्रेस जन समाजसेवी, बुद्धिजीवी और शिक्षक घर बगैर किसी औपचारिकता एवं तामझाम के जाकर भारत जोड़ो यात्रा की बात रखेंगे एवं जिले से संबंधित जन मुद्दों पर बात करेंगे.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...