भीम आर्मी ने SSP कार्यालय के पास किया जमकर प्रदर्शन, पुलिस ने चटकाई लाठियां

गया : एससी/एसटी सहित कई मामलों में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में भीम आर्मी ने एसएसपी कार्यालय के पास जमकर हंगामा किया। इस दौरान हंगामा कर रहे हैं प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी कार्यालय के गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया। जहां पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों पर बल का प्रयोग करते हुए लाठियां भांजी। इस दौरान लगभग एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों का मानना था कि एससी एसटी मामले में पुलिस कांड दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, कई मामले लंबित पड़े हुए हैं। इसको लेकर एसएसपी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया जा रहा था।

वहीं एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कुछ अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इससे पहले भी कई बार लोगों को मिलने के लिए बुलाया गया था पर यह लोग किसी भी पुलिसकर्मी से मिलने के लिए नहीं पहुंचे थे। अगर कुछ मांगे थी तो हम लोगों से मिलकर बातें रखते हैं लेकिन यह लोग अचानक प्रदर्शन करते हुए उग्र हो गए। इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं यह लोग वैसे लोगों को भी बुलाया था जिसको इस प्रदर्शन के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। करीब एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...