भूमिहार महिला समाज ने मनाया सावन महोत्सव, गीतों पर खूब झूमी महिलाएं…

पटना: राजधानी पटना के एक निजी बैंक्वेट हॉल में भूमिहार महिला समाज की तरफ से हरीतिमा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गीतों पर नृत्य कर माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। हरी हरी चुड़िया दिला द सजनवा के माध्यम से प्रज्ञा ने सावन महोत्सव की शुरुवात की। नूतन और रश्मि ने सावन में मोरनी बन कर नाचू, निम्बूड़ा निम्बूड़ा, हमको आज कल है इंतज़ार, मेघा रे मेघा गीत पर माहौल सावन का बना दिया।

भूमिहार महिला समाज की फाउंडर प्रीति प्रिया ने बताया कि बीते 6 साल से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हरीतिमा सावन महोत्सव महिलाओं के लिए खास होता है। सावन में महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर महोत्सव को एकजुट होकर मनाते हैं। पूरे बिहार से भूमिहार समाज की महिलाएं यहां एकत्रित होकर महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। सावन महोत्सव में हरीतिमा खुशी, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी पत्रकारों के सूत्र को समझते हैं मू…, प्रेसवार्ता के बाद सोशल मीडिया पर भी किया पोस्ट…

हरीतिमा सावन महोत्सव में भूमिहार महिला समाज की संस्थापक प्रीति प्रिया, भावना भूषण, विधुरानी, संध्या सरकार, कुमुद सिंह, पूनम शर्मा, डॉ अनिता, सीमा कुमारी, भावना भारद्वाज, रश्मि, प्रज्ञा, नीलम, अंजू सिन्हा, अर्चना, नेहा, मुक्ता मोहिनी, रजनी, गुंजिता, पूजा, सीमा, संगीता सिंह समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    तेजस्वी ने महागठबंधन के नेताओं संग की प्रेसवार्ता, चुनाव आयोग पर लगाये कई आरोप…

पटना से पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img