समीर उरांव के Nomination सभा में खूब गरजे भाजपा नेता, बाबूलाल के साथ भूपेश पटेल ने…….

गुमलाः लोहरदगा सीट से समीर उरांव के नामांकन (Nomination) करने के बाद भाजपा के द्वारा नामांकन सभा का आयोजन किया गया। नामांकन सभा में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष समेत भाजपा के कई दिग्गज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, निवर्तमान सांसद सुदर्शन भगत समेत कई लोग पहुंचे हुए थे।

ये भी पढ़ें-बीजेपी से समीर उरांव ने Nomination दाखिल किया……. 

मोदी के नेतृत्व में जनता का विकास हो रहा है-समीर उरांव

निवर्तमान सांसद सुदर्शन भगत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने समीर उरांव को जीताकर मोदी जी को फिर से लाने की बात कही, वहीं भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई कल्याणकारी योजनाएं लाई गई हैं। जिससे देश की जनता का विकास हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।

वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी चल रही है। उज्जवला गैस योजना देकर महिलाओं को सशक्त किया।

मोदी के नेतृत्व में जितना देश का विकास हुआ उतना आजतक कभी नहीं हुआ-बाबूलाल मरांडी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो देश का विकास हुआ आज तक कभी भी उतना विकास नहीं हुआ था। आज झारखंड के उन गरीबों को जिनके पास पक्के मकान नहीं थे उन गरीबों को पक्का मकान भी उपलब्ध हुआ है। मकान में खाना बनाने के लिए गैस की कनेक्शन भी उपलब्ध हुआ और कोई भी व्यक्ति भूखे नहीं रहे तो उसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक महीना 5 किलो मुफ्त में अनाज भी दे रहे हैं।

भूपेश 22Scope News

गुजरात के मुख्यमंत्री ने नामांकन सभा में कहा कि जैसे आप लोग लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को समर्थन देते हैं इस तरह विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद देंगे तो डबल इंजन सरकार के फायदे झारखंड को भी मिलेंगे। मोदी सरकार विकास की गारंटी वाली सरकार है। मोदी साहब ने तो गारंटी पूरी होने की भी गारंटी दी है। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने आदिवासी क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए वन बंधु कल्याण योजना चलाई। 1 लाख करोड़ रुपए की योजना सफलतापूर्वक पूरा कर फेस-2 चला रहे हैं। आदिवासियों के स्वास्थ्य शिक्षा आवास रोजगार जैसे 15 सेक्टरों पर मोदी जी ने पूरे देश में विशेष फोकस करके विकास कार्य कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार में केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर आदिवासियों के सर्वे स्पर्शी सर्व समावेशी और सर्वाग्रही विकास के लिए दिन-रात कार्य करते हैं।

Elite institute 11 22Scope News

ये भी पढ़ें-आखिर चमरा लिंडा ने कर ही दिया Nomination, अब होगा……. 

नामांकन सभा में हजारों की भीड़ से ये संकेत साफ है कि चुनाव को लेकर भाजपा समर्थक काफी उत्साहित हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के नामांकन में आने से लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। आज के कार्यक्रम के बाद चुनावी सरगर्मी भी तेज होने की उम्मीद की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!