साइबर अपराध के मामले में पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दो अलग-अलग मोबाइल में एक ही आईएमआआई नंबर होने के शक पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू किया। एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो मुजफ्फरपुर जिला के सरैयागंज टावर स्थित मोबाइल क्लीनिक नामक दुकान पर गुम या चोरी हुए मोबाइल या मोबाइल लॉक को तुड़वाने के लिए जाते थे। अपराधी यूक्रेन निर्मित पेंडुरा सॉफ्टवेयर के माध्यम से मोबाइल का आईएमआआई नंबर ही बदल देते थे। जो बिल्कुल गैर कानूनी है। इसके लिए ग्राहकों से दो हजार से पांच हजार रुपए लेते थे। ऐसा वह 80 से 90 मोबाइल के साथ कर चुके हैं।

पुलिस विभाग को मोबाइल को खोजने या ट्रैक करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस सॉफ्टवेयर को रांची से खरीदा गया था। गिरफ्तार अपराधी के पास से छह मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सेट और डोंगल बरामद किया गया है।मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी यूक्रेन निर्मित पेंडुरा सॉफ्टवेयर के माध्यम से मोबाइल का आईएमआआई बदल देते थे जो गैरकानूनी है। मोबाइल लॉक तुड़वाने के एवज में 2000 से 5000 तक रुपया लिया जाता था। मामले में शामिल अन्य अपराधी की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : IB और केंद्रीय एजेंसी के इंटेलिजेंस पर जाली नोट के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...