बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 70 लाख की अफीम जब्त, नेपाल से लाई गई थी खेप

मोतिहारी : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर जितना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अगरवा गांव से करीब सात किलो अफीम बरामद किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह खेप नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर अफीम को कब्जे में ले लिया। हालांकि, इस दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

मामले में संलिप्त तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है

मामले में संलिप्त तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। मोतिहारी जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी।

Motihari Afim 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.712 किलो अफीम दूध के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...