Dhanbad : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 टन अवैध कोयला जब्त…

Dhanbad : धनबाद में अवैध कोयला के काले कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच आज धनबाद पुलिस ने अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 टन कोयला जब्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक धनबाद एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी।

ये भी पढ़ें- Giridih : सड़क किनारे चल रहे थे, ट्रक ने मार दी टक्कर, मौत… 

Dhanbad : अज्ञात लोगों पर तस्करी का मामला दर्ज

जिसके एसएसपी के निर्देश पर बरवाअड्डा थाने की पुलिस की अवैध कोयला कारोबार के ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कशियाटांड में कोयला डिपो में छापेमारी कर लगभग 50 टन कोयला जब्त किया गया है। जब्त कोयले को पुलिस ने हाईवा में लोड कर थाना ले गयी वहीं छापेमारी की भनक पड़ते ही कारोबारी भागने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Murder : घर में घुसकर अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत… 

मामले में अज्ञात लोगों पर तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं छापेमारी की जानकारी देते हुए थानेदार सुनील कुमार रवि ने बताया कि किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को उनके इलाके में फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...