पुलिस की हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा

मुंगेर : मुंगेर जिला अंतर्गत मुफसिल पुलिस की हथियार तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हुई है। रविवार की देर रात तक गंगा पार बरदह दियारा में चले पुलिसिया कार्रवाई में पांच मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। सात कारतूस सहित हथियार बनाने के ढेरो उपकरण को पुलिस ने बरामद किया। दियारा का फायदा उठा हथियार निर्माता भागने में सफल हुए।

दरअसल, मुंगेर जिला अंतर्गत गंगा में जलस्तर के बढ़ जाने के कारण दियारा क्षेत्र हथियार निर्माण के लिए सेफ जॉन हो जाता है। गंगा में पानी ज्यादा होने के कारण पुलिस जल्द गंगा पार नहीं जा पाती है। और इसी का फायदा उठा हथियार निर्माता दियारा में हथियार निर्माण करने में जुट जाते है। पर इस बार जब मुंगेर पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली की बरदह दियारा में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद मुफस्सिल पुलिस के द्वारा वोटों से गंगा पार कर दियारा इलाके में छापेमारी कर पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करने में सफलता पाई। हालांकि दियारा का फायदा उठा हथियार निर्माता भागने में सफल हुआ। पुलिस ने वहां से सात जिंदा कारतूस सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले ढेरो उपकरण को बरामद किया।

https://22scope.com/munger-police-recovered-2-desi-katta-from-e-rickshaw/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...