Munger Police ने अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 5 गिरफ्तार

मुंगेर: मुंगेर के असरगंज थाना पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर हथियार तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण एवं अर्द्ध निर्मित के अलावा निर्मित हथियार भी बरामद किया है। असरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत रहमतपुर वासा स्थित माली टोला से एसटीएफ की टीम और असरगंज थाना पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।

बताया जा रहा है कि वासा निवासी रविंद्र साह के पुत्र सूर्य प्रकाश उर्फ़ छोटू के नवनिर्मित मकान में अवैध हथियार निर्माण किया जा रहा था। मौके पर एसटीएफ की टीम और एसआई रणधीर कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर हथियार बनाने के उपकरण, दो निर्मित पिस्टल, तीन अर्द्ध निर्मित पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, बेस मशीन और मैगजीन बरामद किया है।

हथियार बनाते गिरफ्तार अभियुक्त में मिनी गन फैक्ट्री के संचालक रहमतपुर वासा निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ छोटू तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मोहम्मद आजाद आलम, मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद तनवीर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि इनमें से कुछ ऐसे भी हथियार तस्कर हैं जो कि पहले भी हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  मछुआरे का 11 बदमाशों ने किया Kidnap, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबोचा

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Police Munger Police Munger Police

Munger Police

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...