जेएसएससी पेपर लीक मामले में विधानसभा के अवर सचिव समेत तीन गिरफ्तार, रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। यहां जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने विधानसभा के अवर सचिव समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सूत्रों से खबर मिल रही है कि इस मामले में पुलिस के रडार पर कई लोग हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जेएसएससी पेपर लीक मामले पुलिस ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम के ठिकानों छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मो. शमीम के साथ इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई ब्लैंक चेक, दर्जनों एडमिट कार्ड के साथ साथ कई मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

बता दें कि जेएसएससी पेपर लीक मामले में सरकार पर सियासी दबाव के साथ छात्रों के प्रदर्शन का भी प्रेशर है। दो दिनों पहले ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में सीएम चंपई सोरेन से सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं इस मामले में छात्र लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

एसिड अटैक मामले में आया फैसला, 12 साल बाद पीड़ित परिवार...

मोतिहारी : मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्रकैद की सजा...

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...