सिवान : सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरौली थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। दरअसल, सिवान जिले के दरौली थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कांड का एक आरोपी चोरी की बाइक के साथ इलाके में घूम रहा है।
पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तत्काल इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया
सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तत्काल इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस ने पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी, ताकि आरोपी किसी भी सूरत में फरार न हो सके। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने व्यास यादव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही वह चोरी की बाइक पर सवार था, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, व्यास यादव पर पहले से ही शराब तस्करी से जुड़े चार मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ व्यास यादव एक शातिर और पुराना अपराधी है – SP पूरन कुमार झा
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ व्यास यादव एक शातिर और पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस मुठभेड़ में STF जवान शहीद, परिजनों पहुंचे मोतिहारी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


